Sunday, August 24, 2025

15>|| প্রদীপ শিখা::

    15>||  প্রদীপ শিখা::---

ঠাকুর ঘরে বা যেকোন স্থানে প্রদীপ জ্বালাতে হলে দিক নির্দেশ বিশেষ জরুরি।


প্রদীপ শিখা কোন দিকে রাখবেন::---

উত্তরমুখী রাখলে::---->সম্পত্তি বৃদ্ধির 

          সহায়ক হয়।

পূর্বমুখী--->মানসিক সুখ শান্তি বৃদ্ধির 

            সহায়ক হয়।

পশ্চিমমুখী----->ধার দেনা তথা ঋণমুক্তির

             সহায়ক হয়।

দক্ষিণ মুখী----->মোটেই সুখকর নয়।

              অকল্যাণ কর হয়।

দুঃখ বেদনা অনিষ্টের কারণ হয়।

হিন্দু শাস্ত্র মতে দক্ষিণ মুখ করে কখনোই প্রদীপ জ্বালাতে নেই।

=========================


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शाम को

★ पूर्व दिशा की ओर दीपक का मुंह होना चाहिए। इससे आयु में वृद्धि होती है और साथ ही अकाल मृत्यु योग नष्ट हो जाता है। 

====..===......========

शाम को मुख्य द्वार पर दीया जलाने से माता लक्ष्मी की कृपा मिलते हैं।

शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर दीया जलाने से माता लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहती है लेकिन शाम को दीया जलाते समय आपको कुछ विशेष नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। 

शाम के समय दीपक जलाने से न केवल नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर रहती है बल्कि माता लक्ष्मी की भी विशेष कृपा मिलती है जिससे कि जीवन से आर्थिक तंगी दूर होती है। 

प्रदोष काल में दीपक जलाने को शुभ माना जाता है। प्रदोष काल सूर्यास्त के लगभग 30 मिनट पहले से सूर्यास्त के लगभग 30 मिनट बाद तक होता है। इस समय घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है।

 शाम के समय मुख्य द्वार के पूर्व या उत्तर की दिशा में रखा शुभ होता है। 

वहीं, अगर आप पितरों के लिए दीपक जला रहे हैं, तो उसे दक्षिण दिशा में रखें। दक्षिण दिशा में दीपक पितरों के लिए रखा जाता है जबकि लक्ष्मी जी के लिए दीपक को हमेशा उत्तर दिशा में रखें।

दीपक के आसपास न रखें जूते-चप्पल

शाम के  अगर आप घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाते हैं, तो आपको इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि दरवाजे पर जूते-चप्पल न रखे हों। ज्यादातर लोग घर के जूते-चप्पल बाहर मुख्य द्वार पर ही उतारते हैं लेकिन अगर आप मुख्य द्वार पर दीपक जलाते हैं, तो जूते-चप्पल वाली जगह पर दीपक रखना शुभ नहीं माना जाता।

दीपक को जलाने से पहले हर दिन साफ करें

आप मिट्टी का दीया जलाएं या फिर पीतल, तांबे का लेकिन आपको शाम के समय दीया जलाने से पहले हमेशा इसे साफ कर लेना चाहिए। याद रखें अगर किसी दीए पर कालिख जमा हो गई है, तो इस दीए को बदल दें या फिर अच्छी तरफ साफ करने के बाद ही जलाएं।

शाम को दीपक जलाने के बाद तुरंत दरवाजा बंद न करे।

आप अगर घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाते हैं, तो आपको दीपक जलाने के तुंरत बाद घर का दरवाजा बंद नहीं करना चाहिए। इससे घर में आने वाली सकारात्मक ऊर्जा बाहर ही रह जाती है, इसलिए दीपक जलाने के कुछ समय बाद तक आपको घर का मुख्य दरवाजा खुला ही रखना चाहिए।

★वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा की ओर दीपक की लौ होना शुभ होता है। उत्तर दिशा में दीपक रखने से धन में वृद्धि होती है

===========================